फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल, अजित कुमार। बहीन थाना क्षेत्र के गांव खाईका में बाइक ले जाने का विरोध करने पर युवक और उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव खाईका निवासी रिजवान ने बताया कि 22 जून की शाम वह अपनी बाइक से भट्टे के पास गया था और बाइक वहीं खड़ी कर दी। आरोप है कि गांव के मुस्ताक और असलम बिना बताए उसकी बाइक लेकर चले गए। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- बाइक ले जाने का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला इसके बाद आरोपियों ने रास्ता रोककर भी अभद्रता की। रिजवान के अनुसार, कुछ देर बाद मुस्ताक, असलम, ताहीर, बिलाल, जैकम, रमजान, अजजी, सारुख, हासीम, कासीम और साजिद उर्फ भोला लाठी-डंडों से लैस होकर...