गिरडीह, फरवरी 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार बाजार के ब्लॉक रोड से गुरुवार देर रात बाइक लेकर भाग रहे दो उचक्कों को धनवार पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना लाया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं की है। उक्त उचक्कों की निशानदेही पर कई ठिकानों से दर्जनों गैस सिलेंडर को भी बरामद किया है। गुप्त सुचना के आधार पर इन उचक्कों से अन्य कई चोरी का राज के खुलासा होने की आशंका जतायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...