मधेपुरा, जून 7 -- शंकरपुर। बेहरारी पंचायत के कोल्हुआ वार्ड 10 निवासी विजय मुखिया ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत थाना में दी है। उन्होंने बताया कि 30 मई को वे अपने घर से गाढ़ा चौक जा रहे थे। जीतपुर पुल के पास परसा निवासी मंगल ठाकुर मिला। उसने रुकने को कहा। बोला कि वह भी गाढ़ा चौक जाएगा। इसके बाद वही मोटरसाइकिल चलाने लगा। विजय मुखिया गाड़ी से उतरकर उसका इंतजार करने लगे। काफी देर बीतने के बाद भी मंगल ठाकुर नहीं लौटा। विजय ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फिर वे मंगल ठाकुर के घर पहुंचे। उसके पिता और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने कहा कि पता करते हैं गाड़ी मिल जाएगी। लेकिन एक सप्ताह बीत गया, कोई जानकारी नहीं मिली। मंगल ठाकुर का भी कुछ पता नहीं चला। चोरी हुई मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस है। रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 50 एए 8165 है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.