भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में सोमवार को बाइक लेकर भागने के मामले में मोटरसाइकिल स्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग हैरान हैं। बताया जाता है कि सिंहपुर गांव निवासी आनंद पांडेय गांव स्थित खेत के पास अपनी बाइक खड़ी कर चरी काट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बाइक स्टार्ट कर लेकर भाग गया। आनंद पांडेय शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...