पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव गोरा के रहने वाले रिजवान पुत्र बूंदे खान ने बताया कि उनका बेटा शाहबाज और भतीजा कामिल पुत्र उस्मान 13 अप्रैल को किसी काम से बाइक लेकर गए थे। उनका बेटा शाहबाज बाइक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। आरोप है इस दौरान तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आ रहे इलियास पुत्र अच्छन निवासी रायपुर बिचपुरी ने उसे टक्कर मार दी। इससे शाहबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका भोजीपुरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिजवान की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...