हाजीपुर, अप्रैल 9 -- सराय थाना पुलिस में बाइक लूट मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार अमित कुमार पिता सुबोध राय एवं अंकुश कुमार पिता रामपारस राय दोनों करताहां थाना क्षेत्र के गुरमियां गांव निवासी बताए गए हैं। मालूम हो कि बीते 05 अप्रैल को सराय थानान्तर्गत धरहारा सड़क मार्ग पर बदमाशों ने हथियार के बल पर प्रबोधी गांव निवासी विनोद कुमार की बाइक हथियार के बल पर लूट ली थी। इस मामले की प्राथमिकी कांड संख्या 110/26 के तहत दर्ज कर पुलिस लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। (भगवानपुर से राजेश मिश्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...