मधेपुरा, मई 14 -- आलमनगर एक संवाददाता । पुलिस ने बाइक लूट कांड के एक अप्राथमिक अभियुक्त को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि जीरो माइल-कपसिया सड़क में बैतुल्लाह बासा-बड़गांव के बीच बीते साल जुलाई महीने में बाइक लूट की घटना घटी थी जिस मामले में करीब चार महीने पूर्व बाइक सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पछताछ में अन्य बदमाशों का खुला हुआ था। नाम खुलासे के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत रही। लेकिन तब से अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। कांड के अनुसंधान कर्ता एसआई दीपक कुमार ने बुधवार की शाम सशस्त्र पुलिस के सहयोग से उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत सिनवाड़ा चबियारी वार्ड 11 के अप्राथमिक अभियुक्त मिथुन मुखिया को उसके गांव के पास मछली माही के दौरान गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- ब...