फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि उनकी बाइक पुलिस के कब्जे में है और सीसीटीवी कैमरे में आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।ओवरटेक को लेकर विवाद, पिस्टल निकालकर चला दी गोली पीड़ित विवेक सारस्वत, निवासी देवीनगर हाथरस (उत्तर प्रदेश), ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में प्रोग्रामर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बल्लभगढ़ स्थित अपने घर से सेक्टर-59 कंपनी जा रहे थे।जब वह बालाजी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तो सड़क पर बने ब्रेकर के का...