बदायूं, मार्च 7 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में घर लौट रहे युवक और उसकी मां के साथ मारपीट कर नगदी व सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर छज्जू के रहने वाले हर्षित पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां मालती देवी के साथ घरेलू सामान खरीदने बदायूं शहर आया था। शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी बाइक रोक ली और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसकी मां के साथ लात-घूसों से मारपीट कर दी।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे 3,500 रुपये लूट लिये।र उसकी मां के गले से सोने की चेन भी लूट ली। घटना के दौरान गांव के ही दो लोग मौके पर पहुंच गए और पूरी घटना देखी। लोगों को आता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.