मऊ, जनवरी 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह में 14 जनवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू महासम्मेलन की सफलता के लिए सोमवार को हिन्दू समाज के लोगों ने एक विशाल बाइक जागरुकता रैली निकाली। दरगाह गांव स्थित रामलीला प्रांगण से निकली यह रैली क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करती हुई पुन: रामलीला परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान हिन्दू समाज के लोगों से अधिक से अधिक की संख्या में 14 जनवरी को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में भागीदारी की अपील की गई। बाइक रैली में शामिल लोगों द्वारा भारत माता की जय, जय श्रीराम, जय हनुमान, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता नजर आया। आयोजन के सम्बन्ध में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर सुनील गुप्त ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने पर) ...