हाजीपुर, अक्टूबर 13 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। कटहरा थाना पुलिस ने रविवार को बाइक रैली के माध्यम से पूरे क्षेत्र भ्रमण कर फ्लैग मार्च करते हुए विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण महौल में संपन्न कराने की अपील की। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे के नेतृत्व में थाना में पदस्थापित पदाधिकारी एवं ग्रामीण पुलिस चौकीदार,दफदार सभी शामिल थे। क्षेत्र के चेहराकलां,कटहरा,मुस्तफापुर,करौना, मथनामिलिक,सूमेरगंज,खाजेचांद छपरा,चपपैठ, सेहान, चकौलिया,शाहपुर,हलैया,छौड़ाही, कैलाजलालपुर,करहटियां,रसूलपुर,बखरीदोआ,बस्ती सरसिकन,बकसामा, मजियां आदि अन्य गांवों का भ्रमण कर शांति की अपील की। चेहराकलां-01-बाइक रैली निकाल फ्लैग मार्च करती कटहरा थाना की पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.