रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को बाइक रैली निकाल एकता का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में जय श्री परशुराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। लोगों ने रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समस्त ब्राह्मण सभाओं ने आदर्श कालोनी सिविल लाइंस से एकत्रित होकर विशाल बाइक रैली निकाली। रैली आदर्श कॉलोनी स्थित श्री हरि मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला ग्राउंड,राधा चौराहा,आंबेडकर पार्क,गांधी समाधी शहाबाद गेट,अवास विकास के मैदान पर आकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम के जयकारों से गूंज उठा शहर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.