मेरठ, जनवरी 26 -- रोहटा। ब्लॉक के रासना गांव में दो फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन का लेकर युवाओं ने क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर लोगों को सम्मेलन में पहुंचने के लिए जागरूक किया। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दयाल त्यागी के बनवारीपुर निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रासना में दो फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके बाद हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता बाइक रैली का शुभारंभ लाहौरगढ़ लोमश त्यागी, विनय ने किया। रैली क्षेत्र के बाडम, फतेहपुर, दुर्जनपुर, रामपुर, मिर्जापुर, रासना गांवों से होते हुए बनवारीपुर में समाप्त हुई। बाइक रैली में नरेंद्र त्यागी, गोपाल शर्मा, राजीव, भगत, हर्ष, खंड प्रचार प्रमुख यजनीश त्यागी, सूर्या गोस्वामी, मोहित कश्यप, वेदांत त्यागी, निशांत जाटव,...