श्रावस्ती, नवम्बर 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सड़क हादसों को कम करने के लिए शनिवार को यातायात माह नवम्बर की शुरुआत हुई। एसपी ने पुलिस लाइन से यातायात माह का शुभारम्भ किया। इस दौरान बाइक रैली निकाल लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन से बाइक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से निकलकर कलेक्ट्रेट से खैरीमोड़ होते हुए भिनगा ईदगाह तिराहा पहुंची। इसके बाद नगर का भ्रमण करते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली में यातायात पुलिस के साथ ही प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक व पुलिस जवान शामिल रहे। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियम व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से यातायात नियम का पालन करने की अपील की गई। एसपी ने बताया कि यातायात निदेशालय से जारी न...