बाइक-रेहड़ा निर्माण पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग
सहारनपुर, जून 14 -- नागल। शनिवार को भाकियू रक्षक के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र लाखनोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मिल ज्ञापन सौंपते हुए कस्बे में संदिग्ध बाईकों को काटकर रेहडा बनाए जाने के काम पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की।इस अवसर पर वीरेंद्र लाखनोर ने कहा कि कस्बे में संदिग्ध बाईकों को काटकर अवैध बाईक रेहडा बनाने का काम किया रहा है। जिसकी जांच कर इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण व पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग भी की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। रविंद्र सैनी, सुबे सिंह मलिक, सुनील शास्त्री, उज्जवल चौधरी, बिल्लू त्यागी, गजेंद्र नौसरान, राहुल फौजी, रोहित जाट आदि रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.