बांदा, मार्च 23 -- पैलानी। संवाददाता । जसपुरा थाना क्षेत्र में मित्र को छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहा युवक आनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी 23वर्षीय अतुल पुत्र उदयभान रविवार को अपने मित्र मनीष को छोड़ने भरूआ सुमेरपुर गया था। रात को वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे अतुल सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो सरकार...