सीतामढ़ी, मार्च 6 -- मेजरगंज। थाना क्षेत्र के सैनिक रोड पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक सिजुआ गांव की तरफ से पचहरवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सैनिक रोड पर सिजुआ गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी स्टील की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान सतन पासवान के रूप में हुई है, जो कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव निवासी फेंकू पासवान का पुत्र था। बाइक पर सवार दूसरा युवक, जो मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की शादी तीन साल पहले की हुई थी। उसका लगभग डेढ़ साल का ...