अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- पेट्रोल भरवाने से लौट रहे व्यवसाई की बाइक दिगौद के पास रपट गई। हादसे में कृष्णा मल्कानी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमजद खान ने बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट है। सीटी स्केन के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...