बागेश्वर, मार्च 3 -- कपकोट। कपकोट थाना क्षेत्र में सोंग-सूपी सड़क मार्ग स्थित तुड़तुडि़या पुल के समीप सोमवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गांसी निवासी 22 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र हर सिंह और 28 वर्षीय कविंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह सोमवार शाम बाइक से अपने गांव से कपकोट की ओर आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...