बाइक रपटने से दो घायल
नैनीताल, सितम्बर 5 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास शनिवार को बाइक रपटने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची क्वारब चौकी पुलिस ने दोनों को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में देहरादून के धरमपुर निवासी 19 वर्षीय अहरसिबल पुत्र राजाराम और अल्मोड़ा के दुगालखोला निवासी 20 वर्षीय अग्रिमा पुत्री आलोक ओली घायल हो गए। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है। क्वारब चौकी इंचार्ज रीता बगड्वाल ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी सुयालबाड़ी से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.