मेरठ, मार्च 26 -- मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड पर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बाइक की साइड लगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर रोड पर शादाब के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी आइक से घर लौट रहा था। बताया गया कि जैसे ही वह हसनपुर रोड के पास पहुंचा, तभी दूसरी बाइक से साइड लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने शादाब के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही ...