मेरठ, दिसम्बर 13 -- मवाना। नगर के मेरठ रोड पर बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मवाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मेरठ रोड पर हनुमान मंदिर के पास बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि गंगानगर निवासी अमित अपनी बाइक से लगभग शाम 5 बजे वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में दूसरी बाइक की साइड लग गई। अमित का आरोप है कि मामूली साइड लगने की बात पर ही सामने वाले पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने किसी तरह खुद को बचाते हुए थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारी का कहना है कि जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...