मेरठ, अगस्त 7 -- परतापुर में दिल्ली-देहरादून बाईपास पर चार अगस्त की रात को ग्रैंड विटारा कार और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे का कारण बाइक में हैडलाइट नहीं होना था। कार चला रहे डिवाइन हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट गंभीर घायल हो गए थे और फिलहाल फोर्टिस हॉस्पिटल दिल्ली में उपचाराधीन है।सूर्या प्रताप सिंह पुत्र अवधेश कुमार सिंह कंकरखेड़ा ड्रीम सिटी कॉलोनी मकान नंबर डी-120 में रहते है। सूर्या प्रताप कंकरखेड़ा में ही डिवाइन हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट है। इनकी पत्नी एकांकी शर्मा नोएडा में मल्टी नेशनल कंपनी में आईटी विभाग में काम करती है। चार अगस्त की रात को सूर्या प्रताप अपनी ग्रैंड विटारा कार यूपी-15ईक्यू-7032 में मेरठ से नोएडा जा रहे थे। रात को करीब 8.30 बजे के आसपास सूर्या प्रताप की कार की सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक में हैडलाइट नह...