गाजीपुर, अप्रैल 24 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के जलालाबाद के पास नेशनल मार्ग 124 डी पर एक बाइक धूं-धूं कर जलने लगी। बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाया। बाइक पर भारी मात्रा में बंधे बोरे भी आग की भेंट चढ गए। गनीमत रहा की आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर पानी और धूल डालकर आग पर काबू पाए। बाइक चालक करूई गांव के कोटेदार का पुत्र था जो खाली बोरे लेकर जखनिया पहुंचाने जा रहा था। वह जलालाबाद के पास पहुंचा ही था कि बाइक में आग लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...