कौशाम्बी, मई 8 -- दो पहिया वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर लगवाना अब महंगा पड़ेगा। पहली बार तो सिर्फ जुर्माना ही होगा। दुबारा डीएल यानी ड्राइवरी लाइसेंस ही निरस्त कर दिया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने इस बाबत जरुरी दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पीटीओ डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार जिले में भी मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर चलने वाले बाइक चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पहले दिन मंझनपुर में कार्रवाई की शुरुआत की गई। इस दौरान दो बाइकों का मोटरयान अधिनियम 1988 की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट सीज, 11 के चालान आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल वाहन पार्ट विक्रेताओं की दुकानों की जांच की की ...