कौशाम्बी, मार्च 5 -- कोखराज के तेलइया टिकुर गांव के सामने बुधवार को नशे में धुत बाइक सवारों ने मूरतगंज की ओर से बाइक सवार अभिषेक (20) पुत्र मुन्ना निवासी परसरा को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक को चोटें आई। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे। गांव के लोगों ने भाग रहे बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो दबंगई दिखाते हुए मारपीट। जब तक गांव के लोग इकट्ठा होते, बाइक सवार मौका पाकर भाग निकले। अभिषेक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। अभिषेक की मां रेखा देवी की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...