लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- फूलबेहड़। लखीमपुर पलिया स्टेट हाइवे पर गोपालापुर के पास बाइक में कार ने पीछे से मारी टक्कर। टक्कर लगने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। भीरा थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव निवासी सोनू (22) पुत्र रामपाल अपने दोस्तों पवन (23) हरिराम, निर्मल (21) पुत्र सालिकराम के साथ बाइक से किसी काम से लखीमपुर जा रहा था। तभी लखीमपुर हाइवे पर गोपालापुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सडक पर गिर कर जख्मी हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर सुंदरवल चौकी पुलिस मौके पर पंहुची। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...