सिद्धार्थ, जुलाई 23 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया पुलिस बूथ चौराहे से करीब 500 मीटर दूर बाइक में दुपट्टा फंस जाने से गला दब जाने पर एक महिला की मौत हो गई। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी मजीदुन्निशा (45) अपने पति अन्नू के साथ बाइक से किसी काम से बलरामपुर जिले के उतरौला जा रही थी। अभी वह डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर भड़रिया पुलिस बूथ के पास पहुंचे ही थे कि तभी बाइक पर बैठी महिला का दुपट्टा पहिया में फस गया। इससे महिला का गला पूरी तरह दब गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने घटना की जानकारी भवानीगंज पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह...