भदोही, सितम्बर 4 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में दोषी को जेल में बितायी गयी अवधि तथा न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई गई। साथ ही 15 सौ रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि आवेदक छह जनवरी 2014 को बाइक से कार्य सरकार जा रहे थे। एक कार पीछे से मोटर साईकिल में धक्का मार दिया था। जिससे वह बाइक समेत गिर पड़े और घायल हो गए। आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया था। आसपास के लोगों की सूचना पर घायल को जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। जहां से प्रथम इलाज के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। आरोपित मंतोष पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। साक्ष्यों को कोर्ट में ...