प्रयागराज, मार्च 12 -- करेलाबाग निवासी पीयूष निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाई अनुराग के साथ लोकनाथ घूमने गया था। लौटते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। अनुराग के दोस्त ऋषभ के सिर पर वजनी हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया। करेली पुलिस ने हसन व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...