आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गंगटिया के पास रविवार दोपहर अनियंत्रित कार बाइक सवारों और दूध विक्रेता को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जलती कार से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। घायल दूध विक्रेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के पांडेय बाजार निवासी मोनू रविवार दोपहर में कार से तहबरपुर की ओर जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के गंगटिया पहुंचने पर दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क के किनारे खड़े दूध विक्रेता 52 वर्षीय प्रेमचंद यादव निवासी मुस्तफाबाद थाना तहबरपुर को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में आग लग गई। चालक मोनू कार में आग से घिर गया। स्...