बाइक में टक्कर मार कार पलटी, एक की मौत
सीतापुर, मई 14 -- रामकोट इलाके में तेज रफ्तार कार बुधवार देर रात बाइक को टक्कर मार कर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं, कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर रामकोट पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। रामकोट के रामलखन (35) बुधवार रात सीतापुर शहर से बाइक से घर लौट रहे थे। वह अर्थाना रोड पर पहुंचे ही थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से रामलखन बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे। टक्कर इतनी जारेदार थी कि बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई कार पलट गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस बीच कार चालक गाड़ी से निकलकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.