ललितपुर, मार्च 27 -- थाना थाना पाली क्षेत्र अन्तर्गत बछलापुर के पास बाइक सवार एक युवक को कुछ लोगों ने गिरा दिया और उसका मोबाइल तथा नगदी छीनकर चले गए। पीड़ित के परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शहर के मोहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट निवासी 23 वर्षीय अनिकेत पुत्र स्वर्गीय संजय कुमार जैन एक प्राईवेट कंपनी में काम करता है। गुरुवार को वह कंपनी के काम से पाली गया था। दिनभर काम निपटाने के बाद वह रात्रि नौ बजे अपनी बाइक से ललितपुर घर वापस आ रहा था। वह ग्राम बछलापुर के पास पहुंच ही था कि सामने से एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर उसको गिरा दिया फिर जेब में रखा मोबाइल और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.