नोएडा, दिसम्बर 8 -- नोएडा। पर्थला गोलचक्कर के पास अज्ञात कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। सेक्टर-113 थाने में दी शिकायत में बदायूं निवासी अंगूरवती ने बताया कि बीते माह 30 तारीख को उनके पिता रुकूम सिंह बाइक से जा रहे थे। पर्थला गोलचक्कर के पास एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में पीड़ित की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...