मिर्जापुर, मार्च 3 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव के सामने सोमवार को बाइक में आटो टकराकर पलट गया। हादसे में बाइक और आटो सवार छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख वाराणसी भेज दिया गया है। क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार पांडेय और भीटी गांव निवासी 38 वर्षीय अखिलेश पांडेय दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकले। बाइक लेकर जैसे ही ददरा पहाड़ी गांव के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे आटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आटो सड़क पर पलट गया। जबकि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। हादसे में बाइक सवार प्रमोद, अखिलेश और आटो सवार सोनभद्र जिले के लक्ष्मणपुर गांव निवासी 24 वर्षीय कृष्णा, 23 वर्षीय संदीप, करारी गांव निवासी 28 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.