शामली, मार्च 5 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई नहर के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार व बाइक सड़क किनारे बनी खाई में गिर गई जिससे बाइक पर सवार दो युवती सहित तीन लोग घायल हो गए जबकि कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल है। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना भवन क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी युवती रुक्मणी व उसकी बहन सोनी पुत्री धर्मपाल किसी कार्य से थाना भवन आ रहे थे। उधर गांव का ही गुलफाम पुत्र यासीन भी अपनी बाइक से थाना भवन आ रहा था। साधन न मिलने के कारण दोनों युवती गुलफाम के साथ बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गई। बाइक सवार थाना भवन की ओर आ रहे थे कि जैसे ही खेड़ा गदाई नहर के पुल के पास पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही एक आल्टो कार से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.