बरेली, अप्रैल 23 -- मीरगंज। गांव असदनगर के गिरधर किशोर एवं ब्रजपाल मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी के गांव टिटौली गए। टिटौली से रात में घर लौट रहे थे। हाईवे पर बल्लिया के ओवरब्रिज के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गिरधर किशोर एवं ब्रजपाल घायल हो गए। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने घायलों को बरेली भेज दिया। परिजन अस्पताल पहुंच गए। दिल्ली से दो युवक बाइक से बुधवार शाहजहांपुर जा रहे थे। राधास्वामी सत्संग भवन के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। दोनों प्राथमिक उपचार कराकर शाहजहांपुर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल यह भी पढ़ें- दो बाइकों में आमने सामने भिड़ी बाइक चला रहा युवक घायल,रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.