समस्तीपुर, मई 16 -- ताजपुर। बाइक मिस्त्री संजीव सहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के साथ ताजपुर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुकान के अंदर बाहर, सड़क की दिशा एवं बदमाश के भागने की दिशा का बारीकी से निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- चौकीदार हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी तेजघटनास्थल का निरीक्षण कैसे नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसा, किस दिशा से अंधाधुंध फायरिंग की और हत्या के बाद किस रास्ते फरार हुआ हर बिंदु पर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा से जानकारी ली। इसके बाद एसपी, डीएसपी के साथ बात कर समस्तीपुर की ओर रवाना हो गए।एसआईटी का गठन सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन क...