बाइक मिस्त्री की मौत के मामले में मामा-मामी समेत तीन पर केस दर्ज
पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। बिलसंडा में गौहनिया गांव में जहर खाकर बाइक मिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस ने मामा मामी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मिस्त्री को दुकान पर जाकर आरोपियों ने गालीगलौज कर इतना अपमानित किया कि उसने दुखी होकर जान दे दी। इस मामले में परिजन निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक से भी मिले। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया निवासी दुर्वेश (38) पुत्र जैतराम की पांच दिन पहले जहर खाने से मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाये थे। इस मामले मृतक के भाई प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि भाई के ससुराल पक्ष अनबन चल रही थी। मामा चंद्रसेन, मामी फूलमती व उनका बेटा अरविंद कुमार निवासी ग्राम बढ़ेपुरा थाना बिलसंडा 9 जून को शाम 4 बजे भाई की दुकान पर आए और उसकी बेइज्जती करने लगे। उसे भला बुरा कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.