रायबरेली, सितम्बर 1 -- रायबरेली संवाददाता। खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में बीते शुक्रवार की रात सगे चाचा चाची और चचेरे भाइयों ने मिलकर युवक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना की जांच में प्रकाश में आया कि युवक ने दिन में अपने चाचा से बाइक मांगी थी। बाइक ना देने पर कुछ कहासुनी हुई और रात में मौका पाते ही युवक की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी चाचा व दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार करके जेल जरूर भेज दिया है लेकिन इस पर मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उम्र कैद की सजा दिलाई जाए। थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के रहने वाले 22 वर्षीय शिव बाबू का बीते शुक्रवार को उसके चाचा चंद्रपाल और चाचा सविता और चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ़ मन्नू वह रामबाबू के बीच दिन में किसी ...