कन्नौज, मई 29 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव के निकट आमने-सामने बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। रसूलाबाद के पिहनी गांव निवासी रामनरेश अपनी मां सीता देवी के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में औसेर गांव के निकट सामने से आ रहे इंदरगढ़ निवासी शिवम पुत्र शंकर से उनकी जोरदार भिड़त हो गई। हादसे में सीता देवी व शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...