फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद। बाइक की भिडंत में पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है । घायलों के घर वालों को भी जानकारी दी गई है। जनपद बदायूं के बनी गॉव निवासी राजपाल व उसका पुत्र अवधेश बाइक से कायमगंज आए थे। जब वह नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी शिवकुमार की बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज हुआ। सड़क हादसे में घायल इन तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है जानकारी पाकर घायलों के घर वाले भी पहुंच गए और उनकी हालत देखकर परेशान हो गए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...