कन्नौज, मार्च 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। तेज गति से आ रही बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दोनों पक्षों के परिवारों में दुर्घटना को लेकर वाद-विवाद होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।शुक्रवार की सुबह सीमांत नगर निवासी विपिन चौरसिया पुत्र मुन्ना लाल बाइक से जलालाबाद जा रहे थे। जीटी रोड सुल्तान आलम नगर के पास सामने से आ रहा है। तेज रफ्तार जसोदा निवासी जीतू कठेरिया ने विपिन की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विपिन व मोहित तथा पीछे बैठे जीतू उछल कर दूर जा गिरे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास ही स्थित एक निजी चिकित्सालय के यहां ग्रामीणों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों में काफी बाद विवाद हो गया। मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.