मथुरा, फरवरी 23 -- थाना छाता अंतर्गत रनवारी पैट्रोल पंप के समीप बाइकों में घायल की जयपुर उपचार को ले जाते समय मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टर्माटम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे गांव रनवारी पर पैट्रोल पंप के समीप प्लेटिना और स्प्लेंडर बाइक में आमने-सामने भिडंत में बाइक सवार चार घायल हो गये थे। इन्हें उपचार को भर्ती कराया था। इनमें से चिकित्सकों ने जितेन्द्र निवासी (23) गांव सहार, बरसाना को मृत घोषित कर दिया तो भीम, कृष्णा और अजय निवासीगण गांव डिरावली, बरसाना का उपचार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भीम को परिजन बेहतर उपचार के लिये जयपुर लेकर जा रहे थे। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में क...