गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- -संजय भाटी समेत 19 लोग और 11 कंपनियां आरोपी गाजियाबाद, संजीव वर्मा। नोएडा के बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख निर्धारित की है। मामले में बाइक बोट योजना के मुख्य आरोपी संजय भाटी समेत 19 लोगों और 11 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। मामला हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी और उस रकम के धनशोधन से जुड़ा है।

बाइक बोट योजना अभियोजन के अनुसार बाइक बोट योजना के तहत निवेशकों को बाइक टैक्सी चलाने का कारोबार शुरू कराने का झांसा दिया गया था। निवेशकों को हर महीने निश्चित लाभ देने और एक साल में निवेश दोगुना करने का भरोसा दिलाया गया। ओला और उबर की तर्ज पर बाइ...