बाइक बेचने के बाद चोरी की दर्ज कराई झूठी प्राथमिकी, अब हुआ मुकदमा
औरंगाबाद, जून 10 -- औरंगाबाद में एक बाइक को 3 से 4 बार बेचा गया और फिर उसकी चोरी की झूठी प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई। पुलिस अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी ना होकर बेची गई थी। इसके बाद बाइक खरीदने वाले के द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। यह प्राथमिकी रोहतास जिला के नासरीगंज के बरडीहा गांव निवासी गोपाल मिश्रा के पुत्र हरिओम मिश्रा ने दर्ज कराई है।
प्राथमिकी का विवरण हरिओम मिश्रा ने बताया है कि नगर थाना के वार्ड संख्या-31 के गंगटी निवासी यमुना यादव के पुत्र देवीलाल कुमार ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की चोरी की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई थी। यह प्राथमिकी गलत है और उक्त बाइक चोरी नहीं हुई थी बल्कि पूर्व में उसकी कई बार बिक्री हो चुकी है। वर्ष 2020 में हरिओम मिश्रा के पिता गोपाल मिश्रा ने क्षत्रिय नगर निवासी काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.