फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- शमसाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बरझाला निवासी गोपाल अपने साथी आनंद निवासी किसरोली के साथ बेलासराय गजा की ओर जा रहे थे । रोशनाबाद और रमापुर जसू के बीच तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर िबजली उपकेंद्र हुसैनपुर तराई के चिलसरा फीडर के हाईटेंशन पोल से जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो घायल हो गए । घटना की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। लाइनमैन ने क्षतिग्रस्त पोल के दोनों ओर से लाइन काटकर आपूर्ति बहाल की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सक ने चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.