गंगापार, दिसम्बर 23 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के बीदा गांव में मंगलवार की शाम सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सैदाबाद पुलिस घायलों को इलाज के लिए सैदाबाद सीएचसी ले गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। भदोही जिले के कोईराना थाना क्षेत्र के कोईराना गांव निवासी हिंछ लाल यादव पत्नी का इलाज कराने बोलेरो से बेटी, बहू के साथ प्रयागराज शहर आए थे। इलाज के बाद सभी घर लौट रहे थे। बीदा गांव में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलोरो सवार हिंछ लाल, 50 वर्षीय श्यामकुमारी पत्नी हिन्छ लाल, रीमा पुत्री हिंछ लाल, चालक कुलदीप यादव पुत्र हिंछ लाल व सीमा पत्नी नागेंद्र घायल हो गए। स...