कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर सिकंदरपुर कस्बे में अस्पताल के सामने बाइक को बचाने के प्रयास में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां-बेटी समेत कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायल मां-बेटी को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के रायपुर निवासी जगवती (38) पत्नी अखिलेश शाक्य पुत्री स्वेता के साथ गांव से सिकंदरपुर अपने घर के निर्माण हेतु शटरिंग लगवाने के लिए ऑटो से जा ही रही थी। सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने बाइक को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठी सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां स्थानीय लोगों की मदद से श्वेता और जगवती को एंबुलेंस से सौ श...