कौशाम्बी, मई 2 -- बरई उर्फ सरायअकिल निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 29 अप्रैल को उनकी बाइक घर के समीप से चोरी हो गई थी। शुक्रवार की सुबह बाइक पड़ोसी सत्येंद्र कुमार पांडेय के घर के भीतर जली हुई मिली। आरोप है कि सत्येंद्र ने बाइक को जलाकर राख कर दिया था। इसके पहले वह गांव निवासी विपिन त्रिपाठी की बाइक भी जला चुका है। चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- चोरी के बाद फूंकी बाइक, थाने पर आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...